पंडरिया गौरकापा - श्रीश्री 108 श्री विवेकगिरी महाराज एवं समस्त शनि : विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत गौरकापाधाम स्थित श्री शनि मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनि जयंती का पर्व 27 मई को श्र
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, May 26, 2025 / Post views : 801
पंडरिया। विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत गौरकापाधाम स्थित श्री शनि मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनि जन्मों उत्सव का पर्व 27 मई को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजक श्री गणेश जी, हनुमान जी महाराज, श्रीश्री 108 श्री विवेकगिरी महाराज एवं समस्त शनि भक्तों द्वारा जानकारी दी गई कि इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
प्रात: 4.00 बजे से पूजन-अर्चना के साथ शनि स्त्रोत, शनि चालीसा, सहस्त्रनाम पाठ और शनि मंत्र जाप प्रारंभ होगा। इसके पश्चात हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में प्रात: 7.00 बजे 108 दीपों की मालाओं से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन