Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया : ई-ऑफिस प्रणाली कार्यालयीन कार्यों के सरलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 161

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

ई-ऑफिस प्रणाली कार्यालयीन कार्यों के सरलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

कवर्धा 30 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली में एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत करते हुए कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के उपयोग, उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी तथा स्वयं भी प्रणाली को समझते हुए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, डिप्टी कलेक्टर श्री बी आर देवांगन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नभ वर्मा, श्री देवेश सिंह उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अब सभी शासकीय विभागों में फाइलों, नस्तियों एवं डाकों का निपटान ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे न केवल कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि फाइलों की गति भी तीव्र होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस के संचालन को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें और नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते हुए इसे सुचारू बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था से शासन की ‘पेपरलेस गवर्नेंस’ की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा। इससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, लंबित प्रकरणों पर तुरंत कार्यवाही संभव होगी और आमजन को सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि ऑफिस के कार्यों का सरलीकरण करने की दिशा में ई-ऑफिस एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल है। इसके माध्यम से डिजिटल तरीके से शासकीय पत्राचार किए जा सकेंगे। जिससे कार्य के संपादन में गति एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक नया कार्य है और इसके क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रूचि लेते हुए सक्रियता से कार्य करेंगे। इस दौरान विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ई-ऑफिस संचालन से संबंधित जानकारी दी गई, जिसमें सिस्टम लॉगिन, फाइल मूवमेंट, पत्राचार, डिजिटल हस्ताक्षर और ट्रैकिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की गई।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement