जांजगीर चाम्पा - 05 दिसम्बर तक किए जा सकते है आवेदन : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित 05 दिसम्बर तक किए जा सकते है आवेदन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 86
समाचार
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
05 दिसम्बर तक किए जा सकते है आवेदन
जांजगीर-चांपा 21 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत अंगारखार (आईडी क्रमांक 542004005), करमा (आईडी क्रमांक 542004006), बिरगहनी ब (आईडी क्रमांक 542004012), हेड्सपुर (आईडी क्रमांक 542004035) एवं ग्राम पंचायत कण्डरा (आईडी क्रमांक 542004047) के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 05 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जाँजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने बताया कि विकासखंड बलौदा के अंगारखार, करमा, बिरगहनी ब, हेड्सपुर एवं कण्डरा के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ 05 दिसम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन