Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - फर्जी डिप्टी कलेक्टर और स्टेनो बनकर जिला कार्यालय में घ : फर्जी डिप्टी कलेक्टर और स्टेनो बनकर जिला कार्यालय में घुसपैठ की कोशिश – कबीरधाम पुलिस की तत्परता से तीनों गिरफ्तार

दिनांक 09.06.2025

कबीरधाम पुलिस

फर्जी डिप्टी कलेक्टर और स्टेनो बनकर जिला कार्यालय में घुसपैठ की कोशिश – कबीरधाम पुलिस की तत्परता से तीनों गिरफ्तार

दिनांक 08.06.2025 की रात्रि लगभग 09:30 बजे जिला कार्यालय कवर्धा के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि तीन व्यक्ति अपने आप को प्रशासनिक अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, स्टेनो आदि) बताकर परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं एवं ड्यूटी स्टाफ से संदिग्ध तरीके से पूछताछ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में इनकी पहचान निम्नानुसार हुई:

1. सम्मी ठाकुर पिता कोमल सिंह ठाकुर, निवासी भिलाई, जिला दुर्ग – (फर्जी डिप्टी कलेक्टर)

2. शुभलाल राजपूत पिता देवी सिंह राजपूत, निवासी पटेवा, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव – (ड्राइवर)

3. दुर्गेश सिंह राजपूत पिता लाल सिंह राजपूत, निवासी खैरबना कला, थाना कवर्धा – (फर्जी स्टेनो)

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तीनों का किसी भी प्रकार से शासकीय सेवा या पद से कोई संबंध नहीं है। इन्होंने जिला कार्यालय में अपने आप को प्रशासनिक अधिकारी बताकर गुमराह किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया। उक्त कृत्य से प्रशासनिक व्यवस्था में अवांछित हस्तक्षेप और जनता को भ्रमित करने की साजिश की पुष्टि हुई है।

इस घटना की रिपोर्ट सहायक जिला नाजीर अनमोल शुक्ला द्वारा थाना कवर्धा में दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर अपराध क्रमांक 248/2025 अंतर्गत धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध कर सभी तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कवर्धा के नेतृत्व में संपन्न की गई।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति शासकीय पदाधिकारी होने का झूठा दावा करता है या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

कबीरधाम पुलिस – फर्जी, ठग और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करती रहेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement