Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चोरी की गई मोटरसाइकिल : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 279

दिनांक 11.04.2025

जिला कबीरधाम

थाना लोहारा, चौकी रणवीरपुर

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोहारा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना लोहारा अंतर्गत चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 05.04.2025 को प्रार्थी पुरन साहू, निवासी बिरेंद्रनगर द्वारा चौकी रणवीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटरसाइकिल पल्सर (CG 09-JH-4295), जो उसने रात के समय अपने घर के सामने गली में खड़ी की थी, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/24, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थी व गवाहों के कथन, तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार पतासाजी के माध्यम से दो संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. जागेश्वर सोरी, पिता – सुखनंदन सोरी, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – बिडोरा, थाना लोहारा

2. टिंकल मण्डावी, पिता – भारत मण्डावी, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – बिडोरा, थाना लोहारा

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक श्री लालमन साव एवं चौकी प्रभारी रणवीरपुर उप निरीक्षक श्री सिकंदर कुर्रे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्री छुनकू राम नेताम, सहायक उप निरीक्षक श्री योद्धा देशमुख, प्रधान आरक्षक क्रमांक 924 इंद्र कुमार साहू तथा आरक्षक क्रमांक 800 विनोद मरकाम की टीम द्वारा की गई। टीम ने अथक मेहनत एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत रूप से सजग एवं सक्रिय है। नागरिकों से अपील है कि वे अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें, सुरक्षा उपायों को अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस – आपके साथ, हर कदम

आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement