Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कबीरधाम पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई: सूदखोर गिरफ्तार, ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, और अन्य संपत्तियां जब्त*

जिला कबीरधाम दिनांक 04.01.2025

*कबीरधाम पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई: सूदखोर गिरफ्तार, ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, और अन्य संपत्तियां जब्त*

- ➤ *कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार किया*

- ➤ ₹12 लाख, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार और 1 ट्रैक्टर जब्त

- ➤ *आरोपी ने कर्ज न चुकाने पर पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवा ली थीं*

- ➤ *नागरिकों से सूदखोरी की जानकारी देने की अपील की*

- ➤ *इस कार्रवाई ने सूदखोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया और कई परिवारों को न्याय दिलाया*

- ➤ *सूदखोरी के खिलाफ अभियान निरंतर रहेगा जारी*

Lok seva news 24 Bureau Chief- Digvendra Gupta कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के कुचक्र में फंसे पीड़ितों को न्याय दिलाने और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में *सशक्त कार्रवाई* की है। पुलिस ने सूदखोरी के मामलों में संलिप्त एक आरोपी भागवत साहू, पिता गोवर्धन साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी की संपत्तियों और अवैध दस्तावेजों को जब्त कर सूदखोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। भागवत साहू वर्षों से पीड़ितों को मोटे ब्याज पर कर्ज देकर उनके साथ आर्थिक शोषण करता था। कर्ज न चुकाने पर वह पीड़ितों की मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर, और अन्य कीमती संपत्तियां जबरन गिरवी रखवाकर उनका विक्रय इकरारनामा करवा लेता था इस प्रकार से उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसकी गतिविधियों से दर्जनों परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप पुलिस श्री सिद्धार्थ चौहान, थाना कोतवाली प्रभारी श्री लालजी सिन्हा, थाना कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने की। *जप्त सामग्री:* सूदखोरी के रैकेट को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की: - ₹12 लाख नगद - 92 ब्लैंक चेक (पीड़ितों के हस्ताक्षरित) - 12 मोटरसाइकिलें - 1 कार - 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित) - गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज और अन्य संपत्ति कागजात *अपराध क्रमांक:* - *03/2025* धारा 308(2) BNS एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम - *04/2025* धारा 308(2) BNS एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, *कबीरधाम पुलिस किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है। सूदखोरों का नेटवर्क कितना भी गहरा क्यों न हो, हमारी कार्रवाई से इसे पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।"* इस कार्रवाई ने उन पीड़ितों में आशा का संचार किया है, जो अब तक चुपचाप इस जाल में फंसे हुए थे। पुलिस ने इन पीड़ितों को विश्वास दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि आप सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा, नागरिकों को शासन द्वारा उपलब्ध आर्थिक सहायता /लोन योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी जाती है। यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। सूदखोरी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। पुलिस की कोशिश है कि समाज को इन शोषणकारी कुप्रथाओं से मुक्त कर एक सुरक्षित और समतामूलक वातावरण तैयार किया जाए।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement