मुंगेली लोरमी न्यूज़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा मण्डल डिंडोरी ने मनाया योग दिवस
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 241
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा मण्डल डिंडोरी में मनाया योग दिवस
लोरमी - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मण्डल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भाजपा मण्डल डिंडोरी द्वारा साल्हेघोरी के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विनय साहू जी रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ योग कर इस दिन को यादगार बनाया। श्री साहू ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बताया।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष श्री धनीराम यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री महाजन जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती अनीता साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, मण्डल महामंत्री श्री माधव तिवारी, श्री जन्मेजय जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र केशरवानी, पूर्व सभापति श्री कुलेश्वर साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्री अशोक सिंन्द्राम, जनपद सभापति श्री वेदराम साहू, श्री रघुवीर साहू, श्रीमती सुनयना साहू, श्रीमती अमृता धृतलहरे, श्री मनोज साहू, श्री धन्नू प्रकाश पटेल, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री टोलीराम साहू, श्री लक्की साहू, श्रीमती स्मृति धृतलहरे, श्री रामकुमार साहू एवं श्री युगल किशोर साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कार्यकर्त्ता गण एवं विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे। सभी ने सामृति योगाभ्यास कर तन और मन को स्वस्थ रखने का स लिया।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन