Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -जिले में 3 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बन रहे 14 महतारी सदन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जिले के 5 महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 136

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जिले के 5 महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण

जिले में 3 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बन रहे 14 महतारी सदन

ग्रामीण महिलाओं को अपने स्वरोजगार के लिए मिला सर्व सुविधा युक्त महतारी सदन

कवर्धा 23 सितंबर 2025। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम से महतारी सदन योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया गया, जिनमें से कबीरधाम जिले के 5 महतारी सदन भी शामिल हैं। इनमें विकासखंड कवर्धा के अंतर्गत 4 तथा पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत 1 भवन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ग्राम सम्पदा मोबाईल ऐप का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के माध्यम से गांव में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध होगी। जिले में 3 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 14 महतारी सदन बन रहे है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और दीदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। जिले के पांचों महतारी सदन के लोकार्पण में अपने स्थल में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित दीदियां और आम नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक संरचना भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए गतिविधियों का केंद्र और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलने वाला प्रेरणास्त्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास, छोटे-छोटे व्यवसाय एवं स्व-सहायता समूहों के जरिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यहां संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ ही समाज में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में महतारी सदनों का लोकार्पण किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही संसाधन, अवसर और मंच उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन सदनों के जरिए महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव की धारा को आगे बढ़ाएंगी।

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 200 से अधिक महतारी सदनों की स्वीकृति दी गई थी, वहीं इस वर्ष 166 से अधिक महतारी सदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इन भवनों के निर्माण से क्लस्टर स्तर पर बैठक की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। साथ ही प्रत्येक महतारी सदन में दुकानों का निर्माण भी किया गया है, जिससे भवन के संचालन एवं देखरेख का खर्च स्वयं पूरा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि क्लस्टर स्तर पर अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से महतारी वंदन योजना की राशि तथा वृद्धा पेंशन की राशि गांव में ही आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं और हितग्राहियों को सुविधाजनक सेवा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चंद्रवंशी, राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी यादव, जनपद सदस्य तारणि पाण्डेय, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, श्री प्रकाश चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, एसडीएम श्री चेतन साहू सहित जनप्रतिनिधि, दीदियां और अधिकारी उपस्थित थे

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि महतारी सदन का लोकार्पण आज जिले के लिए अत्यंत खुशी का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन का तिहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिले में सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। चुनाव उपरांत महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1 हजार रुपए खाता में अंतरित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि गृह मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में ठोस कार्यवाही हो रही है। पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत डिजिटल सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कवर्धा में दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर नालंदा लाइब्रेरी खोली जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भोरमदेव विद्यापीठ संस्थान की स्थापना की गई है, जहाँ निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। भोरमदेव क्षेत्र के विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले के पाँच महतारी सदनों का लोकार्पण किया गया है। इन महतारी सदनों के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा महतारी सदन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में महतारी सदन नामक सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया हो रहा है, जिसमें ग्रामीण महिलाएं अपने स्वरोजगार का संचालन करते हुए व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। प्रत्येक महतारी सदन की लागत राशि राज्य सरकार से 29 लाख 20 हजार रुपए निर्धारित है। महतारी सदन योजना के बजट से 24 लाख 70 हजार रुपए तथा स्वच्छ भारत मिशन के बजट से 4 लाख 50 हजार रुपए अभिसरण के माध्यम से दिए जा रहे हैं। योजना का संचालन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है तथा भवन का निर्माण ग्रामीण यंत्रीकी सेवा विभाग कर रहा है। इसी अनुक्रम में कबीरधाम जिले में अब तक पूर्ण हुए सभी 5 महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा धमतरी से वर्चुअल माध्यम से किया गया। मुख्य कार्यक्रम विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत बिरकोना में संचालित हुआ है जहां पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कबीरधाम की एनआरएलएम योजना की दीदी से वर्चुअल संवाद भी किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जनपद पंचायत कवर्धा में 10 बोड़ला में 1 सहसपुर लोहारा में 1 एवं पंडरिया में 2 सहित कुल 14 महतारी सदन स्वीकृत हुआ है जिसकी लागत राशि 3 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपए है। अभी तक जनपद पंचायत कवर्धा के 4 एवं पंडरिया का 1 सहित कुल 5 महतारी सदन का निर्माण पूरा हो चुका है तथा 9 कार्य प्रगति पर है। इस योजना में अब तक 2 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपए का व्यय हुआ है।

एक नजर महतारी सदन योजना पर

महतारी सदन योजना राज्य शासन द्वारा पोषित योजना है जिसका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की सदस्य इस सर्व सुविधा युक्त भवन के माध्यम से अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे। भवन का संचालन 10 सदस्यी समिति द्वारा किया जाएगा। जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच संरक्षक होंगे, स्थानीय विधायक द्वारा नामांकित व्यक्ति अध्यक्ष होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नामांकित ग्राम संगठन के अध्यक्ष सचिव सहित 5 प्रतिनिधि होंगे तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा नामांकित स्थानीय 3 महिला प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement