मुंगेली न्यूज़ -नगर पालिका मुंगेली को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान : कलेक्टर ने दी बधाई, कहा नगरवासियों के सहयोग व टीम के बेहतर प्रबंधन का परिणाम
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 150
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: नगर पालिका मुंगेली को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान
कलेक्टर ने दी बधाई, कहा नगरवासियों के सहयोग व टीम के बेहतर प्रबंधन का परिणाम
मुंगेली, 14 अगस्त 2025// स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नगर पालिका परिषद मुंगेली ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले कुल 01 हजार 581 शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश के 169 शहरों में मुंगेली ने 20वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2023 में मुंगेली का स्थान 336वां था, इस वर्ष यह उपलब्धि जिले की एक बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आयोजित स्वच्छता संगम 2025 में यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर और पार्षदगणों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका मुंगेली की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि नगरवासियों के सहयोग, अधिकारियों के बेहतर प्रबंधन के साथ ही कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। सीएमओ ने इस सफलता का श्रेय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन, कलेक्टर के सहयोग, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी को दिया। उन्होंने बताया कि शहरी स्वच्छता में सुधार और नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण, ओडीएफ प्लस-प्लस और गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग के लिए भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त दल के मूल्यांकन में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
क्रमांक//08-78// सुजीत कुमार सिंह/
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन