Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा - बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल आवश्यक : : बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल आवश्यक : कलेक्टर गोपाल वर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 180

बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल आवश्यक : कलेक्टर गोपाल वर्मा

कलेक्टर की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य एवं जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

कवर्धा, 02 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य एवं जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम एवं किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आनंद तिवारी ने मिशन वात्सल्य योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत संचालित विभिन्न योजनाओं, एकीकृत बाल संरक्षण कार्यक्रम, बाल गृह, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति एवं ’ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड’ पोर्टल से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि मिशन वात्सल्य के सभी प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया कि सभी बाल देखरेख संस्थानों का मानक अनुरूप निरीक्षण किया जाए, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटान हो तथा सामाजिक जांच एवं फॉलोअप कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने ’ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड’ पोर्टल के माध्यम से लापता बच्चों की सतत निगरानी एवं कोविड-19 से प्रभावित बच्चों की सहायता पर विशेष जोर दिया।

बाल विवाह रोकथाम पर विशेष ध्यान

बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर ने बाल विवाह की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को ’बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत सचिवों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि “समान अधिकार और शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाने एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर, संरक्षण अधिकारी श्री राजाराम चंद्रवंशी, सुश्री क्रांति साहू, अधीक्षक शासकीय बाल गृह श्रीमती उषा किरण केरकेट्टा, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रबंधक श्री सत्यमित्र शास्त्री सहित जिला पंचायत, पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोक अभियोजन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर पालिका, जिला सेनानी, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं आईसीपीएस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement