Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वार्डवासियों की सुनी समस्याएं

Admin / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 246

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वार्डवासियों की सुनी समस्याएं

लोरमी नगर के विकास के लिए 53 करोड़ रुपए हुए है स्वीकृत, हमारी सरकार में मूलभूत आवश्यकताओं की नहीं होगी कमी : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव उप-मुख्यमंत्री अरुण साव झाफल और बंधवा में स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोरमी के झाफल और बंधवा में लाखों के विकास कार्यों की घोषणा Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta लोरमी। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार फील्ड में उतरकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं। आज श्री साव ने लोरमी शहर के तुलसाघाट वार्ड में निर्मित सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। श्री साव ने तुलसाघाट वार्ड में सड़क का भूमिपूजन भी किया, 18 लाख के विकास कार्यों के लिए नगरवासियों ने आभार जताया। वहीं हाईस्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके बाद झाफल,एवं बंधवा के स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री साव ने सीसी रोड निर्माण का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका लोरमी के तुलसाघाट में 14 लाख रुपए के सीसी रोड का भूमिपूजन किया, यहां 80 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने वार्ड में निर्मित इन सड़कों का निरीक्षण किया, सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान भी घरों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और सरकार द्वारा सारी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही तुलसाघाट वासियों की मांग पर मनियारी नदी पर पुलिया बनाने का वादा किया। इसके बाद वार्ड 15 में निर्माणाधीन सतनाम भवन का जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साव ने बताया कि सरकार ने लोरमी शहर में विकास के लिए एक साल में ही 53 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

लोरमी हाइस्कूल मैदान में विकास कार्यों का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी हाइस्कूल मैदान में 44 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि, स्कूल में बाउंड्रीवाल का निर्माण 25 लाख रुपए से अधिक की लागत से किया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 19 लाख रुपए में अच्छी रौशनी की व्यवस्था की जाएगी। लाइट लगने से मैदान में रात्रि समय में भी विविध धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में भी मदद मिलेगी।

सरस्वती शिशु मंदिर में सनातन संस्कृति और परंपरा की शिक्षा

श्री साव सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक शाला झाफल के वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए और सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, सरस्वती शिशु मंदिर में सनातन संस्कृति और परंपरा के अनुसार नैतिक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि, गांव में सरकार ने अनेक विकास कार्य स्वीकृति किए हैं, धान उपार्जन केंद्र में 10 लाख रुपए से चबूतरा निर्माण कार्य जारी है। मुख्य मार्ग लोरमी से पुराना ग्राम पंचायत गौरव पथ निर्माण के लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति जल्द होगी। उपमुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के लिए 10 लाख रुपए और झाफल गंगा नगर में नवधा रामायण मंच निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।

बंधवा में युवाओं का किया सम्मान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दशरथलाल अमरीका बाई आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम बंधवा में आयोजित युवा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतियोगी परीक्षा में चयनित एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में एकलव्य स्कूल से दशरथलाल स्कूल तक सीसी रोड निर्माण एवं स्वेच्छानुदान से राशि देने की घोषणा की। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य कर रही है। 5वीं-8वीं की परीक्षा को केंद्रीकृत किया है। क्षेत्र के युवाओं के लिए लोरमी में नालंदा परिसर (हाईटेक लाइब्रेरी) की सौगात दी है।  

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement