मुंगेली न्यूज़ - डिप्टी सीएम अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के वार्षिक अ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, May 4, 2025 / Post views : 151
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण
डिप्टी सीएम अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित
वार्षिक अधिवेशन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है : डिप्टी सीएम अरुण साव
कोकपुर में सामाजिक भवन विस्तार के लिए 15 लाख रुपए एवं चारामा में सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की
कांकेर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सामाजिक भवन के लोकार्पण एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजिक जनों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव डड़सेना कलार समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डड़सेना कलार समाज ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज का यह वार्षिक अधिवेशन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं नए नियमावली पर चर्चा करने का मंच है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिक भवन के निर्माण को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्थायी मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति को बचाने में सक्रिय भागीदारी की बात कही की। श्री साव ने कोकपुर समाजिक भवन विस्तार के लिए 15 लाख रुपए एवं चारामा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग जी, विधायक श्री आशाराम नेताम जी, श्री महेश जैन जी, श्री शिशुपाल सिंह जी, श्री अरुण कौशिक जी, श्री पुरुषोत्तम जैन जी, श्री सोनीलाल जैन जी, श्री सतीश लाठिया जी, श्री शालिनी राजपूत जी, श्री देव कुमार जैन जी, श्री हलधर साहू जी, बृजेश चौहान जी, श्री दिलीप जायसवाल जी, सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन