Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, अमरकंटक में बनेगा सर्वसुविधायुक्त श्रद : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में श्रद्धालु भवन हेतु चिन्हांकित 5 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 172

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में श्रद्धालु भवन हेतु चिन्हांकित 5 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, अमरकंटक में बनेगा सर्वसुविधायुक्त श्रद्धालु भवन

श्रद्धालुओं को मिलेगा सम्मानजनक विश्राम की सुविधा, देशभर के भक्तों को होगा लाभ

कवर्धा, 27 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अब अमरकंटक में ठहरने और सुविधाओं की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सावन मास में अमरकंटक प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार के लिए आबंटन हेतु चिन्हांकित 5 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण श्रद्धालु भवन निर्माण की दिशा में एक ठोस पहल है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यंत्री श्री शर्मा ने भूमि की स्थिति, स्थल की उपयुक्तता एवं पहुँच मार्ग का अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुपपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। भूमि के लिए पूर्व में दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं, लेकिन निर्धारित अवधि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, जिससे अब भूमि का आवंटन सुनिश्चित माना जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप इस भूमि पर जल्द ही एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त श्रद्धालु भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें ठहरने, भोजन, स्नान-शौचालय, प्राथमिक उपचार, पार्किंग और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में कांवड़िये, श्रद्धालु और पर्यटक अमरकंटक पहुँचते हैं। अब तक उन्हें वहाँ ठहरने व मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस भवन से छत्तीसगढ़ के कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और भक्तों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि यह भवन न केवल सुविधा केंद्र होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, लोक आस्था और धार्मिक पहचान का प्रतीक भी बनेगा। यह भवन श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाएगा।

इस ऐतिहासिक प्रयास में सहयोग देने के लिए श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने प्रस्ताव को खुले मन से स्वीकार करते हुए प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराईं, आने वाले समय मे दोनों राज्यों कस बीच पर्यटन सुविधाओ का विस्तार होगा।

उम्मीद है कि शीघ्र ही भूमि का आवंटन औपचारिक रूप से पूर्ण हो जाएगा और भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यह श्रद्धालु भवन आने वाले समय में आस्था, सुविधा और संस्कृति का संगम बनेगा, जहाँ देशभर के भक्त सम्मानपूर्वक विश्राम कर सकेंगे और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता का अनुभव प्राप्त करेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement