कवर्धा जुनवानी - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम लिमो जुनवानी में श्रीम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम लिमो जुनवानी में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 169
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम लिमो जुनवानी में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए
कवर्धा, 27 अप्रैल 2025 | उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम लिमो जुनवानी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और कबीरधाम जिले के विकास के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजकों और ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं


Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन