Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

kawardha news- महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प : “दीदी के गोठ” कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Aug 31, 2025 / Post views : 97

जिला जनसंपर्क कार्यालय कवर्धा - जिला कबीरधाम

________

समाचार //

“दीदी के गोठ” कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

कवर्धा, 31 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश के साथ आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की अभिनव पहल “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम का पहला प्रसारण कर शुभारंभ किया गया। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने हेतु शुरू किए गए इस कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत उड़िया खुर्द, बाजार चारभाठा, रणवीरपुर एवं बिडोरा महिला संकुल संगठन में हुआ।

उड़िया खुर्द महिला संकुल संगठन में आयोजित इस अवसर पर श्री लालाराम साहू, श्री सोहन शिवोपास, श्री परेटन वर्मा, जनपद सदस्य श्री दिनेश विश्वकर्मा, केवल दास मानिकपुरी, सरपंच प्रतिनिधि श्री कमलेश निषाद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पंचगण उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिव कुमार साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री सेवकुमार चंद्रवंशी, बीपीएम श्री दीपक साहू, पीआरपी सुश्री कामिनी साहू तथा संकुल संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। विभिन्न गांवों से आईं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि “दीदी के गोठ” जैसी पहल महिलाओं की आवाज़ को घर-घर तक पहुँचाएगी। बिहान योजना से जुड़ी हमारी दीदियाँ आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा भी दे रही हैं। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ जब हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी तो अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की नई राह मिलेगी।

“दीदी के गोठ” कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करना है। प्रसारण सुनने के बाद उपस्थित महिलाओं ने आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का संकल्प लिया। उड़िया संकुल की महिलाओं ने मंच से अपनी उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को साझा किया, जिससे अन्य समूहों की महिलाओं को नई ऊर्जा और हौसला मिला।

यह कार्यक्रम अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होगा।

समाचार क्रमांक-935/ गुलाब डड़सेना-निखिलेश कुमार

फ़ोटो क्रमांक- 1,2,3,

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement