MUNGELI NEWS -प्रशासन की तत्परता से दिव्यांग को मिला राशनकार्ड, खुला य : प्रशासन की तत्परता से दिव्यांग को मिला राशनकार्ड, खुला योजनाओं का द्वार
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 109
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
सफलता की कहानी
प्रशासन की तत्परता से दिव्यांग को मिला राशनकार्ड, खुला योजनाओं का द्वार
मुंगेली, 01 अगस्त 2025// प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ने मिसाल पेश की है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पण्डोतरा निवासी दिव्यांग सुभाष टण्डन को अब उनका बहुप्रतीक्षित राशनकार्ड मिल गया है। यह कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है।
श्री सुभाष ने जनपद पंचायत मुंगेली में राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रता से कार्ड प्रदान किया। पहले राशनकार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें अनेक योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी, पर अब उन्हें न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता अनाज मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा। अपनी खुशी साझा करते हुए श्री सुभाष ने कहा, यह राशनकार्ड मेरे लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मेरी गरिमा और अधिकारों की स्वीकृति है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और समस्त प्रशासन का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मेरी आवाज़ को गंभीरता से लिया।
क्रमांक//08-01// सुजीत कुमार सिंह//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन