Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - गुप्ता पारा निवासी व्यक्ति द्वारा चोरी-छिपे शराब की अव : रात्रि गश्त एवं सतत निगरानी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 3, 2025 / Post views : 176

जिला – कबीरधाम

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा पु से) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं सतत निगरानी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

थाना कवर्धा क्षेत्र में गुप्ता पारा निवासी व्यक्ति द्वारा चोरी-छिपे शराब की अवैध बिक्री एवं परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 2 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शराब से भरी बोरी लेकर रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना कवर्धा के सहायक उप निरीक्षक बंदे सिंह मेरावी अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। बताई गई जगह पर घेराबंदी कर संदिग्ध हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसका नाम अनिल गुप्ता उर्फ पप्पू पिता दशरथ लाल गुप्ता उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, गुप्ता पारा, कवर्धा होना पाया गया।

आरोपी के पास रखी गई प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर 180-180 मिली क्षमता वाली सीलबंद कांच की शीशियों में भरी 32 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत लगभग 2560 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

थाना कवर्धा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला कायम कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कवर्धा से सहायक उप निरीक्षक – बंदे सिंह मेरावी, आरक्षक – धर्मेन्द्र सिंह, संतोष बांधेकर का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, नशे की तस्करी और ऐसे तत्वों की हर गतिविधि पर सख्त निगरानी रख रही है। पुलिस आमजन से प्राप्त हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। यह स्पष्ट चेतावनी है कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement