जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य : जिला स्वास्थ्य समिति की शासी एवं कार्यकारी समिति समीक्षा बैठक: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और टीकाकरण पर विशेष जोर
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 122
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा
जिला स्वास्थ्य समिति की शासी एवं कार्यकारी समिति समीक्षा बैठक: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और टीकाकरण पर विशेष जोर
जिले में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ करने कलेक्टर महोबे के कड़े निर्देश
स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया मुक्त अभियान और चिरायु कार्यक्रम पर फोकस
स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम एवं आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड प्रगति की समीक्षा
जांजगीर-चांपा, 12 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शासी एवं कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषण उन्मूलन, स्वास्थ्य संस्थाओं की उपलब्धियों एवं चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सतत सुधार विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता हो।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस
कलेक्टर ने बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर विशेष समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं का नियमित जांच सुनिश्चित किया जाए। हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की लगातार निगरानी की जाए। संस्थागत प्रसव सेवाओं को सुदृढ़ कर मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। कलेक्टर ने कहा प्रत्येक बच्चे को समय पर टीका लगाये जाए। साथ ही टीकाकरण सत्रों की सतत निगरानी, अपूर्ण टीकाकरण वाले बच्चों की पहचान, ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में चिरायु टीम द�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन