Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली उद्यान विभाग की समीक्षा ब : जिले में उद्यानिकी विकास को मिलेगी नई दिशा, पॉलीहाउस और बैगा कृषकों के लिए विशेष योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 157

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक

जिले में उद्यानिकी विकास को मिलेगी नई दिशा, पॉलीहाउस और बैगा कृषकों के लिए विशेष योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

कवर्धा, 13 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य पोषित एवं केंद्र पोषित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान राज्य पोषित योजनाओं के अंतर्गत समेकित उद्यानिकी विकास योजना, मसाला क्षेत्र विस्तार, नर्सरियों में बीज उत्पादन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। इसी प्रकार केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, आयल पाम मिशन, एग्रो फॉरेस्ट्री एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर प्रदाय आबंटन का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में तेजी से प्रगति के लिए कार्यों में पारदर्शिता और गति आवश्यक है। उन्होंने जिले में पॉली हाउस निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे स्थानीय किसानों को नियंत्रित वातावरण में सब्जी एवं फूल उत्पादन के नए अवसर मिल सकें। साथ ही, आदिवासी बहुल विकासखंड बोड़ला और पंडरिया में बैगा कृषकों के लिए विशेष उद्यानिकी विकास योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए फेंसिंग और बोर सुविधा वाले कृषकों को ध्यान में रखा जाए, ताकि चयनित लाभार्थियों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने और किसानों से नियमित संपर्क बनाकर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार मार्गदर्शन देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र जिले की आर्थिक प्रगति का एक सशक्त माध्यम है, और यदि योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया तो किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताते हुए कहा कि जिले के हर कृषक तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए और उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान किया जाए। बैठक में सहायक संचालक उद्यान, जिला उद्यानिकी अधिकारी, उद्यान अधीक्षक, विकासखंड प्रभारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं मैदानी अमला उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement