Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - अब ग्राम गदहाभाठा का नाम सोनपुर, ग्राम चण्डालपुर का नाम : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से कैबिनेट बैठक में कबीरधाम जिले के दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्ताव को

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 250

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से कैबिनेट बैठक में कबीरधाम जिले के दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

अब ग्राम गदहाभाठा का नाम सोनपुर, ग्राम चण्डालपुर का नाम चन्दनपुर होगा

कवर्धा, 04 जून 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई जनहितैषी निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर बैठक में कबीरधाम जिले के दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप यह निर्णय लिया गया। नाम बदलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट बैठक में कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम बदलकर सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम बदलकर चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह बदलाव क्षेत्रीय नागरिकों की भावनाओं एवं स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ग्रामवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलकर ग्रामों के नाम परिवर्तन की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होंने संबंधित विभाग को ग्रामसभा अनुमोदन व अन्य प्रक्रियाओं को तत्परता से पूरा करने के आदेश भी दिए थे। कैबिनेट द्वारा लिए गए इस निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। ग्रामवासियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जनता की भावना को प्राथमिकता

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामों के नाम परिवर्तन का निर्णय स्थानीय निवासियों की भावना और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। यह निर्णय एक बार फिर यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की आकांक्षाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सुशासन की ओर निरंतर कदम बढ़ा रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement