Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कबीरधाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर करारा प्रहार, उड़ीसा बॉर्डर से : कबीरधाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर करारा प्रहार, उड़ीसा बॉर्डर से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की कमर तोड़ने की तैयारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 204

जिला कबीरधाम

दिनांक 26.02.2025

कबीरधाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर करारा प्रहार, उड़ीसा बॉर्डर से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की कमर तोड़ने की तैयारी

- पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) निर्देशानुसार गांजा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के स्रोत से लेकर अंतिम गंतव्य तक सख्त कार्रवाई की जा रही है।

- इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की।

- उड़ीसा बॉर्डर से जुड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शिवम यादव को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से गांजा खरीद रहा था।

- तीसरे आरोपी शिवम यादव को 26.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं धनराज पवार और मोहम्मद इरफान खान पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

- साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई, जिससे पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने के तहत पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो उड़ीसा से आने वाले गांजे की खरीद में ऑनलाइन भुगतान कर सक्रिय रूप से शामिल था।

गत दिनों दिनांक 07.01.2025 को कबीरधाम पुलिस ने चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हाई स्कूल दशरंगपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई वेन्यु कार (CG-07-BX-5675) से 6.320 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया था। इस मामले में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 20(बी)NDPS एक्ट दर्ज कर दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था—

1. धनराज पवार पिता राजू पवार, निवासी वार्ड नं. 48, नंदनी चौक, राजनांदगांव

2. मोहम्मद इरफान खान पिता अब्दुल रहमान, निवासी वार्ड नं. 14, स्टेशन पारा, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव

इनके पास से जप्त सामग्रियों का विवरण:

- गांजा – 6.320 किलोग्राम (कीमत ₹63,200/-)

- हुंडई वेन्यु कार (CG-07-BX-5675) (कीमत ₹6,00,000/-)

- तीन टचस्क्रीन मोबाइल (कुल कीमत ₹24,000/-)

- कुल जप्त सामग्री की कीमत – ₹6,87,200/-

उपरोक्त अपराध में गहन जांच और मोबाइल डेटा विश्लेषण में यह खुलासा हुआ कि यह तस्करी नेटवर्क उड़ीसा बॉर्डर से संचालित हो रहा है और वहां से गांजा छत्तीसगढ़ के कई जिलों सहित अन्य राज्यों तक सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी शिवम यादव पिता विजय यादव उम्र 27 वर्ष निवासी दुर्गा मंच के बाजू खैरागढ़ छ.ग. को ट्रेस कर कवर्धा लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने उड़ीसा से आने वाले गांजे की खरीद के लिए ऑनलाइन भुगतान किया था। पुलिस ने उसके पास से ट्रांजैक्शन वाला मोबाइल भी जब्त किया है।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी शिवम यादव को 26.02.2025 को 11:55 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और परिजनों को सूचना दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उसे न्यायालय में पेश कर 04.03.2025 तक न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

इस मामले में पहले 07.01.2025 को आरोपियों धनराज पवार और मोहम्मद इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रकरण की अग्रिम विवेचना डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रजनीकांत दिवान द्वारा की जा रही है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एएसआई चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, हेड कांस्टेबल चुम्मन साहू, आरक्षक संदीप शुक्ला एवं नरेंद्र चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों के बीच ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग कर इस पूरे नेटवर्क की पहचान की गई, जिससे आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।

पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अब इस पूरे नेटवर्क पर स्रोत (सोर्स) से लेकर अंतिम गंतव्य (डेस्टिनेशन) तक कार्रवाई की योजना बनाई गई है। कबीरधाम पुलिस द्वारा पहली बार गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और पूरे तंत्र को ध्वस्त करने की दिशा में की जा रही सबसे सख्त कार्रवाई है।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि उन्हें गांजा, नशीली गोलियों, ड्रग्स या अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व परिवहन की कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा सके।

कबीरधाम पुलिस: नशामुक्त और सुरक्षित समाज के लिए संकल्पबद्ध।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement