Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

पंडरिया संकुल बिरकोना अंतर्गत संकुल स्तरीय बाल कौशल एवं खेल प्रतिस्पर् : केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने फिर बजाया विजय का बिगुल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 150

केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने फिर बजाया विजय का बिगुल

पंडरिया संकुल बिरकोना अंतर्गत संकुल स्तरीय बाल कौशल एवं खेल प्रतिस्पर्धा का भव्य आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान (खेलगढ़) के प्रांगण में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में पालक, विद्यार्थी, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य द्वय श्री थानेश्वर जायसवाल एवं श्री राजकुमार धुर्वे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता तथा विकासखंड खेल अधिकारी श्री अश्विनी चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले रसोईया, सफाई कर्मी एवं परिश्रमी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

स्मृति जी ने अपने प्रेरक संबोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य अतिथि श्री थानेश्वर जायसवाल ने विद्यालय परिसर की अधूरी बाउंड्री वाल को पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि “बच्चों की शिक्षा और खेल के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने कहा कि “बच्चों की प्रतिभा को मंच देना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।”

माध्यमिक शाला केश लीगोड़ान के प्रधान पाठक श्री विजय चंदेल ने बताया कि खेल कोच श्री तुलसी धुर्वे सदैव बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं। साथ ही, शिक्षक शेख लतीफ एवं रामायण प्रसाद ओग्रे का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की सफलता में संकुल समन्वयक हामिद खान, ग्राम पंचायत केसलीगोड़ान की सरपंच श्रीमती ढेलईया अंतु राम पटेल तथा बिरकोना सरपंच श्रीमती सुनीता धुर्वे का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य एक्का मैम, व्याख्याता क्षत्री सर सहित सभी शिक्षकगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

इस वर्ष ओवरऑल चैंपियनशिप का गौरव माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय केसलीगोड़ान ने प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि केसलीगोड़ान, जिसे स्थानीय रूप से खेलगढ़ के नाम से भी जाना जाता है, ने एक बार फिर शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए किया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement