Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHANEWS-33 सैम्पल राज्य लैब भेजे, 80 नमूनों की मौके पर जांच, व्या : रक्षाबंधन पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर, कबीरधाम में 3 दिन चला सघन जांच अभियान

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर, कबीरधाम में 3 दिन चला सघन जांच अभियान

33 सैम्पल राज्य लैब भेजे, 80 नमूनों की मौके पर जांच, व्यापारियों को निर्देश

त्योहारी सीजन में अवमानक खाद्य बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कवर्धा, 8 अगस्त 2025। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 4 से 6 अगस्त तक राज्य स्तरीय सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी के तहत कबीरधाम जिले में भी कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में 3 दिवसीय अभियान संचालित हुआ।

इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार नेले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार साहू के नेतृत्व में कवर्धा, सहसपुर लोहरा, पंडरिया और बोडला ब्लॉकों के मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड वेंडरों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अभियान के तहत कुल 33 सैम्पल एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए। साथ ही चलित प्रयोगशाला से 80 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई और उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को मानक खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर अक्सर संदेह बना रहता है और रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाइयों व खाद्य सामग्री की मांग अधिक होने से अवमानक उत्पाद बिकने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया।

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, अवमानक या असुरक्षित खाद्य बेचने वाले प्रतिष्ठानों और निर्माताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को मानक स्तर की खाद्य सामग्री बेचने, साफ-सफाई रखने, बिना लाइसेंस या पंजीयन के व्यापार न करने, मिठाई निर्माण एवं समाप्ति तिथि अंकित करने, मिठाइयों के निर्माण में स्वच्छता अपनाने, त्योहारी सीजन में केवल शुद्ध मिठाई ही विक्रय करने और हैण्ड ग्लव्स व कैप का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।

विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खाने-पीने की वस्तुओं की पैकिंग में छपाई वाले अखबारी कागज का उपयोग न करें, क्योंकि इसमें मौजूद रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। यदि कोई व्यापारी ऐसा करता है तो उसे इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दें और ऐसा न करने की सलाह दें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement