Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली लोरमी-श्यामा नेताम ने बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कद : महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 287

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

सफलता की कहानी

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी

श्यामा नेताम ने बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

मुंगेली, 22 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से कई महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरुरतों को पूरा कर रही हैं, तो कई महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में राशि का उपयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम किरना की श्रीमती श्यामा नेताम ने महतारी वंदन योजना की सहायता से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की मिसाल पेश की है। उनका परिवार पहले पूरी तरह कृषि और मज़दूरी पर निर्भर था। सीमित आय और बढ़ती ज़रूरतों के बीच घर चलाना एक बड़ी चुनौती थी। श्यामा के पास बकरी पालन का अनुभव तो था, लेकिन पूंजी के अभाव में वह इस कार्य को आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं।

श्यामा ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह मिलने वाली 01 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि को जमा करके एक बकरी खरीदी और अपने छोटे स्तर पर बकरी पालन की शुरुआत की। उन्होंने मेहनत, लगन और निरंतरता से इस कार्य को आगे बढ़ाया। यह योजना श्यामा की सफलता की सीढ़ी बन गई है। धीरे-धीरे बकरियों की संख्या बढ़ती गई और आज वह प्रति माह लगभग 03 हजार रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ, बल्कि उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और गृह व्यय में भी स्थिरता हासिल की।

श्यामा नेताम ने बताया कि महतारी वंदन योजना ने मुझे नया हौसला दिया। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूँ और अपने परिवार की ज़िम्मेदारी स्वयं निभा रही हूँ। यह योजना महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत का अवसर है। श्यामा आज अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। उन्होने कहा कि अगर सही दिशा और संकल्प हो, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। इस योजना ने न केवल मेरे जीवन में आर्थिक परिवर्तन लाया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना भी जागृत की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता ने गांव की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का संचार किया है।

क्रमांक//10-58 सुजीत कुमार सिंह फोटो 01

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement