Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

पंडरिया - विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजन : विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 234

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कम्पनी लिमिटेड, कवर्धा

समाचार

विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अंचलों में जागरूकता अभियान के तहत सूर्य रथ को किया गया रवाना


पंडरिया, 20 सितम्बर 2025
-
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अगुवाई में ग्राम कुई कुकदूर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो लोगों को योजना के लाभों के बारे में जानकारी देगा और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बिजली विभाग के मेजबानी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देने के लिए कुकदूर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री के0के0 झा ने सौर संयंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे बिजली बिल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फार्म-16 या दो वर्ष का आयकर रिटर्न एवं वेंडर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस आयोजन में कार्यक्रम स्थल पर सौर संयंत्र के संचालकों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग इस अभियान से जुडें। गौरतलब है कि घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने एवं प्रत्येक उपभोक्ता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर उनके मासिक खर्चों में भी उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा को सुलभ बनाने और हरित ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत के लिए किसी शासकीय योजना पर आश्रित रहना न पड़े। वह स्वयं अपने छत पर रूफटाफ सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर ऊर्जादाता बने। नेट मीटरिंग के माध्यम से वह बिजली बेच भी सकेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2027 तक देशभर में एक करोड़ रूफटाफ सोलर प्लांट लगाने का संकल्प रखा है। छत्तीसगढ़ में 2027 तक छह लाख घरो में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। सोलर प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार ने उदारता दिखाते हुए उपभोक्ताओं के लिए भारी सब्सिडी की घोषणा की है। अब तीन किलोवाट तक एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना में 1800 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आम जनमानस को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर अधिकतम ₹1,08,000/-तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर कुल ₹ 45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट के लिए ₹ 90,000 तक कुल सब्सिडी मिलती है। 03 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर कुल ₹1,08,000 की सहायता मिलती है। इस स्कीम के अन्तर्गत उपभोक्ता सोलर प्लांट का केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर 6 प्रतिशत ब्याज दर से 90 प्रतिशत लागत राशि को अधिकतम 10 वर्ष के लिए फाइनेंस कर सकते है।  

सौर पैनलों के माध्यम से घरेलू उपयोग के लिए ऊर्जा उत्पन्न करने पर जोर देती है। इससे न केवल बिजली की कमी को दूर किया जा सकेगा, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सस्ती बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताआंे को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस योजना के तहत सौर पैनल इस्टॉलेशन एवं मेंटनेंस के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगें। योजना का एक अन्य लाभ है कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे वहां की जीवनशैली में सधार होगा। सौर ऊर्जा का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement