: रायपुर लोकसभा के आठ लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं डाले वोट!
रायपुर - 08 May 2024
रायपुर लोकसभा के आठ लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं डाले वोट
जागरुकता अभियान भी मतदान बढ़ाने में रहा बेअसर, सिर्फ 0.02 फीसदी बढ़ा मतदान
रायपुर उत्तर में सबसे बुरी स्थिति, 2019 की तुलना में 2.78 फीसदी घटी वोटिंग
लोक सेवा न्यूज़ 24
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रायपुर संसदीय क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी इस बार मतदान के प्रतिशत में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाई और मतदान को लेकर मतदाताओं में रुचि कम देखी गई। रात 11 बजे के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक रायपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 23 लाख 75 हजार 379 मतदाताओं में से करीब साढ़े आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इनमें रायपुर ग्रामीण विधानसभा के 1.48 लाख, रायपुर उत्तर विधानसभा के 94 हजार, रायपुर दक्षिण विधानसभा के 1.14 लाख व रायपुर पश्चिम विधानसभा के
लोक सेवा न्यूज़ 24 रिपोर्टर
करीब 1.35 लाख मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने इस बार मतदान में हिस्सा नहीं लिया। गौरतलब है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में ही पिछले विधानसभा चुनाव 2023 और इसके पहले हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भी 7 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने अपने घरों से नहीं निकले थे। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वोट देने नहीं आए, मतदाताओं की संख्या बढ़ी। हालांकि ये अनंतिम आंकड़े हैं और अभी अंतिम आंकड़े आना बाकी है। कुछ महीनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन नौ सीटों पर 68.40 फीसदी वोटिंग हुई थी।
वहीं, राजधानी रायपुर में जैसे-जैसे सूरज तपाने लगा, वैसे-वैसे मतदान के प्रति मतदाताओं का उत्साह घटता गया। दिनभर वोटिंग का सेंसेक्स तापमान के इशारे पर चढ़ता-उत्तरता रहा। रायपुर सीट पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 66 फीसदी मतदाताओं और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 68.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कम वोट डाले गए। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बराबर इस बार का मतदान हुआ है।
रायपुर के मतदान केंद्र में बोट देने पहुंची महिलाएं
रायपुर लोकसभा : मतदान प्रतिशत (रात 11 बजे तक)
विधानसभा 2023 2019 2024 बोटों का अंतर बलौदाबाजार 77.52 71.36 72.60 (+1.24)
भाटापारा धरसींवा 75.54 67.75 68.35 (+0.60) 77.64 74.03 74.12 (+0.09)
रायपुर ग्रामीण रायपुर पश्चिम 58.55 57.96 59.22 (+1.26) 55.94 57.15 56.36 (-0.79)
रायपुर उत्तर 55.59 59.78 57.00 (-2.78)
रायपुर दक्षिण 60.20 60.89 61.67 (-0.78) आरंग 76.98 71.94 71.20 (-0.74)
अभनपुर 83.44 77.59 78.45 (+0.86)
रायपुर लोकसभा 68.40 66.00 66.02 (+0.02) राजधानी की चार
विधानसभाओं में भी करीब 4.92 लाख मतदाता वोट डालने नहीं निकले
लोकसभा में केवल रायपुर सवाा फीसदी बढ़ा मतदान
लोकसभा की शहरी सीटों पर बुरा हाल
रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ सीटों के मतदान के आंकड़ों को देखा जाए, तो दो सीटों रायपुर उत्तर और रायपुर पश्चिम में मतदान का प्रतिशत 2019 के आंकड़ों से पीछे रहा। रायपुर उत्तर में तो यह अंतर 2.78 कम था। विधानसभा चुनाव के वक्त भी रायपुर उत्तर में केवल 55 फीसदी मतदान हुआ था। रायपुर पश्चिम में भी विधानसभा चुनाव के वक्त 55.94 फीसदी मतदान हुआ था। आज यहां वोटिंग प्रतिशत थोड़ा सा बढ़कर 56.36 फीसदी पहुंचा। ये आंकड़ा 2019 की तुलना में 0.79 फीसदी कम है।
मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था की गई।
उनके लिए बैंच व चेयर लगाए गए, जिसमें बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और मतदान किया। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन