Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से दूरभाष : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कबीरधाम जिले से 191 वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं शिरडी, शनि सिगनापुर और त्र्यंबकेश्वर की तीर्थ

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 14, 2025 / Post views : 670

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कबीरधाम जिले से 191 वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं शिरडी, शनि सिगनापुर और त्र्यंबकेश्वर की तीर्थ यात्रा पर रवाना

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद कर यात्रियों को दी शुभकामनाएं

भजन मंडली की प्रस्तुती के साथ भक्तिमय महौल में हुआ यात्रा का शुभारंभ

कवर्धा, 14 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले से कुल 191 लाभार्थियों का दल आज शिरडी, शनि सिगनापुर एवं त्र्यंबकेश्वर तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। इस दल में जिले के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। यह यात्रा 14 मई से प्रारंभ होकर 17 मई 2025 को सम्पन्न होगी। यह योजना उन बुजुर्गों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो आर्थिक या अन्य सामाजिक कारणों से अपने जीवन में कभी धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर सके।

यात्रा की शुरुआत के पूर्व छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और उनके आध्यात्मिक जीवन को समृद्ध करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तीर्थ दर्शन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य न केवल विकास कार्यों तक सीमित है, बल्कि समाज के हर वर्ग को मान-सम्मान देना भी हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हम अपने वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में आध्यात्मिक संतोष और सामाजिक सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। यह यात्रा केवल धार्मिक दर्शन की नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव की भी यात्रा है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। यह बसें राजनांदगांव बोर्डिंग स्टेशन तक जाएंगी, जहां से आगे तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, समाज शिक्षा संगठक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत मजगांव से आई भजन मंडली भी उपस्थित रही, जिन्होंने भजनों की मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस यात्रा को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई बुजुर्गों ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें इस उम्र में इतनी गरिमा और सम्मान के साथ तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। कुछ महिलाओं ने कहा कि जीवन की कठिनाइयों के बीच यह यात्रा उनके लिए एक आशीर्वाद के समान है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सरकार की उन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जो न केवल भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के मन में सम्मान और आत्मसंतोष का भाव भी पैदा करती हैं। यह योजना निश्चित रूप से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में एक नई ऊर्जा, आध्यात्मिक विश्वास और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। यह यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शन से अधिक, मानवीय संवेदनाओं और सरकार की लोककल्याणकारी सोच का प्रतीक बनकर सामने आई है

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement