Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-घर केवल दीवारे और छत नहीं, यह सम्मान, सुरक्षा और खुशियों : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ नारद साहू के ‘पक्का घर’ का सपना घर केवल दीवारे और छत नहीं, यह सम्मान, सुरक्षा और ख

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Nov 12, 2025 / Post views : 79

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ नारद साहू के ‘पक्का घर’ का सपना

घर केवल दीवारे और छत नहीं, यह सम्मान, सुरक्षा और खुशियों का बना प्रतीक

कवर्धा, 12 नवम्बर 2025। हर व्यक्ति के जीवन में एक सपना होता है अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, पक्का और सम्मानजनक घर बनाने का। लेकिन यह सपना अक्सर गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए अधूरा रह जाता है। ऐसा ही सपना कबीरधाम जिले के ग्राम लालपुर कला निवासी छोटे किसान श्री नारद साहू के जीवन में भी था। सीमित आमदनी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे अपने परिवार के लिए पक्का घर बनवाने की कल्पना भी नहीं कर पाते थे। मगर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके इस अधूरे सपने को साकार कर दिया।

श्री नारद साहू खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी श्रीमती ललिता साहू गृहिणी हैं, जबकि उनके दो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के बाद घर निर्माण के लिए बचत कर पाना उनके लिए असंभव था। लेकिन जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी उन्हें मिली, तो उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जगी।

योजना के अंतर्गत सरकार से चरणबद्ध रूप में आर्थिक सहायता मिलने के बाद नारद साहू ने अपने सपनों के घर का निर्माण शुरू किया। ईंट दर ईंट जोड़ते हुए उन्होंने मेहनत, लगन और विश्वास से अपने आशियाने की नींव रखी। धीरे-धीरे दीवारें खड़ी हुईं, छत डली, दरवाजे-खिड़कियां लगे और अंततः वह शुभ दिन आया, जब उन्होंने अपने परिवार के साथ नए पक्के घर में गृह प्रवेश किया। आज श्री नारद साहू का परिवार गर्व और संतोष से भर उठा है। उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान है, क्योंकि अब उनके सिर पर स्थायी छत है और जीवन में स्थिरता का एहसास। प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें घर दिया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और सम्मान का भाव भी जगाया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती बनी श्री नारद साहू के जीवन का यादगार दिन

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती इस वर्ष श्री नारद साहू के जीवन में अविस्मरणीय खुशी लेकर आई। यह दिन न केवल प्रदेश बल्कि कबीरधाम जिले के लिए भी ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन के साथ ही जिले में एक साथ 13 हज़ार से अधिक परिवारों ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया। उसी शुभ अवसर पर श्री नारद साहू का भी अपने सपनों के घर में प्रवेश हुआ। एक ओर प्रधानमंत्री जी का प्रदेश में आगमन, और दूसरी ओर हजारों परिवारों की जिंदगी में स्थायी छत का सपना साकार होना, यह दृश्य पूरे कबीरधाम जिले के लिए आनंद और गर्व का क्षण बन गया।

अब चिंता नहीं होती, अपने घर में सुकून मिलता है-नारद साहू

श्री नारद साहू बताते है कि पहले बारिश में उपर से पानी टपकता था, बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती थी। अब जब अपना पक्का घर है, तो मन को शांति मिलती है। प्रधानमंत्री जी की इस योजना ने हमारा जीवन बदल दिया है। अब चिंता नहीं होती, अपने घर में सुकून मिलता है। आज नारद साहू अपनी पत्नी ललिता साहू और दो बच्चों के साथ अपने नए पक्के घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्रीमती ललिता साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है। दोनों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि इन योजनाओं ने गरीबों के जीवन में नई रोशनी भर दी है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement