Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी को आना चाहिए तैरन : एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षक उपाय, एक दिवसीय कार्यशाला में मिली अहम जानकारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 182

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी को आना चाहिए तैरनाः- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षक उपाय, एक दिवसीय कार्यशाला में मिली अहम जानकारी

कवर्धा, 02 जुलाई 2025। बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि सभी को तैरना आना चाहिए। यह न केवल एक कला है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सरल और सशक्त उपाय भी है। यह बात जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, कवर्धा में आयोजित एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कवर्धा में राष्ट्रीय स्तर के तैराकी प्रतियोगिता के लिए अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध है, जिसका उपयोग बच्चों को करना चाहिए। उन्होंने जब विद्यार्थियों से पूछा कि कितने बच्चों को तैरना नहीं आता, तो बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथ उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण बच्चों के आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, और ये जीवन भर काम आते हैं। उन्होंने आपदा से बचने के लिए सिखाए गए सभी उपायों को उपयोगी और कारगर बताया।

यह एक दिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें ओडिशा के कटक से विशेष रूप से आई एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़, आंधी, तूफान, बिजली गिरने जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। विद्यार्थियों को सभागार में प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के माध्यम से जीवन रक्षक विधियों से अवगत कराया गया। एनडीआरएफ टीम में शामिल इंपेक्टर श्री आर.के. यादव ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदाओं में सबसे जरूरी है घबराने की बजाय सोच-समझकर सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ना। पास में कोई मजबूत वस्तु हो तो उसका सहारा लें, और बिजली के खंभों व गिरे पेड़ों से दूरी बनाए रखें। घर में बोतल, बाल्टी, ट्यूब जैसी वस्तुएं आपात स्थिति में सहायक हो सकती हैं।

श्री विवेक पांडेय ने कहा कि बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे खड़े होना खतरनाक है। ऐसी स्थिति में सुरक्षित भवन या वाहन में शरण लेना सबसे बेहतर उपाय होता है। भूकंप की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग न करें, किसी मजबूत कोने में जाकर सिर व गर्दन को ढक लें। कार्यक्रम में एसडीएम श्री रावटे, जिला बाढ़ आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री बी.आर. देवगन ने भी विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारियां देते हुए प्राकृतिक आपदा से निपटने के उपायों को विस्तार से समझाया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एल. बारले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल जागरूक बनाते हैं बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से उत्तरदायी भी बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे कार्यशाला में सीखे गए प्रत्येक पहलू को व्यवहार में लाएं। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement