Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर की जा रही लगातार कार्यवाही

Admin / Thu, Jan 9, 2025 / Post views : 298

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर की जा रही लगातार कार्यवाही

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 09 जनवरी 2024। कबीरधाम जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से खनिज ईंट निर्माण करने वाले और अन्य खनिजों के उत्खनन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। कबीरधाम जिले में वर्तमान में खनिज ईंट निर्माण के लिए खनिज मिट्टी के कोई खदान स्वीकृत नहीं होने से जिले में ईंट की आपूर्ति आसपास के जिलों बेमेतरा, मुंगेली, सौरागढ़-गंडई-छुईखदान से की जाती है। जिले में स्थानीय लोगो के द्वारा असंगठित रूप से किये जाने वाले ईंट निर्माण पर खनिज विभाग द्वारा सतत् रूप से कार्यवाही की जाती है। जिले के विभिन्न स्थानों पर खनिज अमला द्वारा अवैध ईंट भट्ठों पर कार्यवाही कर नियमानुसार अर्थदण्ड वसूल किया जाता है एवं अवैध रूप से ईंट निर्माण नहीं करने के लिए स्थानीय लोगों को समझाईश दी जाती है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में न केवल अवैध ईंट भट्ठों वरन अन्य खनिजों के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है। खनिज ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 10 प्रकरण के विरुद्ध 56350.00 रूपये एवं अवैध उत्खनन के 09 प्रकरण के विरूद्ध 169000.00 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चालू वर्ष 2024-25 में आज दिनांक तक अवैध परिवहन के 03 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 21 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अवैध ईंट भट्ठों पर नियमानुसार कार्यवाही सतत् रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि खनिज मुरूम के विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 06 प्रकरण के विरूद्ध 161100.00 रूपये एवं अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चालू वर्ष 2024-25 में आज दिनांक तक अवैध परिवहन के 04 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज रेत के विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 19 प्रकरण के विरूद्ध 219550.00 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चालू वर्ष 2024-25 में आज दिनांक तक अवैध परिवहन के 02 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। खनिज चूनापत्थर के विगत्त वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 04 प्रकरण के विरूद्ध 121600.00 रूपये एवं अवैध भंडारण के 01 प्रकरण के विरुद्ध 200000.00 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चालू वर्ष 2024-25 में आज दिनांक तक अवैध परिवहन के 11 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 03 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। मुख्य खनिज कोयला के विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध परिवहन के 02 प्रकरण के विरूध्द 152821.00 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। खनिज साधारण पत्थर के विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध भंडारण के 01 प्रकरण के विरुद्ध 71800.00 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। खनिज क्वार्टज के चालू वर्ष 2024-25 में आज दिनांक तक अवैध परिवहन के 01 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement