Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा : उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल, 75 लाख 50 हजार की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों क

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 14, 2025 / Post views : 184

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल, 75 लाख 50 हजार की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूज

कवर्धा, 14 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के विभिन्न गांवों में स्थानीय और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों भूमिपूजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करते हुए क्षेत्र में 75 लाख 50 हजार की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह भूमिपूजन जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा और बोडला के विभिन्न गांवों में आयोजित किया गया, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्री रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।

कवर्धा विधानसभा के अंतर्गत ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनमें कुल 3 लाख रूपए की लागत से ग्राम डंगनिया में तालाब ग्रहरीकरण, 5 लाख रूपए की लागत से ग्राम जेवड़न में रंगमंच निर्माण, 6 लाख 50 हजार रूपए की लागत से ग्राम तरेगांव में सामुदायिक भवन निर्माण, 41 लाख रूपए की लागत से ग्राम मदनपुर में सीसी रोड, नाली और सामुदायिक भवन निर्माण, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम दुबहा और धरमपुरा में सीसी रोड और नाली निर्माण तथा 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम कान्हाभैरा में सीसी रोड और रंगमंच निर्माण कार्य शामिल हैं। ये विकास कार्य क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में योगदान करेंगे। इन विकास कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत लाभ होगा। जब गांवों में आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी, तो व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ये कार्य न केवल गांवों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करेंगे, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक पहलुओं को भी सशक्त बनाएंगे। यह विकास ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम होगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की पहुंच बनाना हमारी प्राथमिकता है। आज के भूमिपूजन से क्षेत्रवासियों को नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित होंगे। इन निर्माण कार्यों में सड़क, रंगमंच, नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उपाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने इन परियोजनाओं को स्थानीय निवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए धन्यवाद दिया। यह विकास कार्य क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और आने वाले समय में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर को बदलने में मदद करेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement