Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS - पुलिस कार्रवाई में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ : मोबाइल सूचना पर की गई त्वरित घेराबंदी, 48 पौवा देशी प्लेन मदिरा और मोटरसायकल जब्त

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jun 26, 2025 / Post views : 227

थाना पिपरिया

जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़

दिनांक 26 जून 2025

अपक्रमांक 192/2025

धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम

पुलिस कार्रवाई में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल सूचना पर की गई त्वरित घेराबंदी, 48 पौवा देशी प्लेन मदिरा और मोटरसायकल जब्त

जप्त सामग्री की कुल कीमत 33,840 रुपये

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशीली दवाओं की बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगद पेड़ के पास बड़े पुल पिपरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति मोटरसायकल में अवैध शराब लेकर परिवहन कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी करते हुए दिनांक 25 जून 2025 को आरोपी श्रवण चेलक पिता दशरथ चेलक उम्र 32 वर्ष निवासी रबेली थाना पिपरिया को मौके पर रोका गया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद, काला, पीला, हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 48 नग देशी प्लेन मदिरा की शीशी (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 8.640 बल्क लीटर कीमत 3840 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त टी वी एस स्पोर्ट्स मोटरसायकल क्रमांक सीजी 09 जेआर 8513 जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये, कुल मिलाकर 33,840 रुपये की सामग्री जप्त की गई।

आरोपी से पूछताछ पर उसने अपराध स्वीकार किया, जिस पर थाना पिपरिया में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 26 जून 2025 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना पिपरिया के सहायक उप निरीक्षक डोमन बंजारे, प्रधान आरक्षक जगतु कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर योगी, सुल्तान किशन कौशिक, हेमंत शर्मा एवं तोरण कश्यप का सराहनीय योगदान रहा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement