Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़-निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने वीसी से ली समीक्षा बैठक : एस आई आर : भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने वीसी से ली समीक्षा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 84

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

एस आई आर : भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त

मनीष गर्ग ने वीसी से ली समीक्षा बैठक

मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025// भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एस आई आर संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित (ए.एस.डी.) मतदाताओं का पुनः सत्यापन 18 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. के साथ फोटो मीटिंग की प्रेस फोटोग्राफ ए.एस.डी. सूची के साथ अपलोड करने को कहा।

बैठक में फार्म-06 के व्यापक वितरण, अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से फार्म भरवाकर उनका संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्म-06 के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। श्री गर्ग ने ई.आर.ओ. एवं ए.ई.आर.ओ. की मैपिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ए.एस.डी. सूची को वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया। इस दौरान जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा एवं श्रीमती सारिका मित्तल सहित जिले के तीनों अनुविभागों के एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अब सत्यापन एवं गणना कार्य 18 दिसम्बर और दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में परिवर्तन कर अभियान को आगे बढ़ाया गया है। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। एस.आई.आर. का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना है, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी योग्य व्यक्ति का नाम न छूटे तथा किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम न जुडे़।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में अब 18 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना कार्य की तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन तथा 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां ली जायेगी। 14 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों के निराकरण का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में शतप्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य किया जा चुका है। इस कार्य में मुंगेली जिले को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ऐसे मतदाता जिनका ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन में नाम नहीं रहेगा, वे 23 दिसम्बर से 22 जनवरी तक नाम जुड़वाने हेतु दावा-आपत्ति कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने व दावा-आपत्ति के लिए समुचित दस्तावेज जमा नहीं करने पर अंतिम प्रकाशन सूची में ऐसे मतदाताओं का नाम विलोपित रहेगा।

क्रमांक//सुजीत कुमार सिंह फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement