Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा भोरमदेव - अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की भक्ति : ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ रे........ सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...... भजन ने भक्तों के दिलों में श्रद्धा और आस्था रम गया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 307

ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ रे........ सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...... भजन ने भक्तों के दिलों में श्रद्धा और आस्था रम गया

अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की भक्ति संगीत से भक्तिमय हुआ वातावरण

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक अनुराग शर्मा सहित प्रसिद्ध कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की पारमंपारिक कला और संस्कृति का अदभुद संगम संजोया

कवर्धा, 27 मार्च 2025। भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ इस बार एक अद्वितीय और भक्तिमय प्रस्तुति के साथ हुआ, जब अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी ने अपनी मधुर आवाज़ और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बाबा भोरमदेव और भोलेनाथ बाबा भजनों ने न केवल भक्तों के दिलों में श्रद्धा और आस्था को और मजबूत किया, बल्कि महोत्सव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी और बढ़ा दिया। मेरा भोला है भंडारी.........., ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ रे........, शिव समा रहे मुझमें और मैं शुन्य हो रहा हू....., पार्वती बोले शंकर से........., युग राम राज का आ गया........ सहित अनेक भजनों ने भोरमदेव महोत्सव के वातावरण को एक दिव्य आभा से भर दिया, जिससे श्रद्धालुओं को एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति हुई। श्री रघुवंशी के भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को शांति और आस्था से भर दिया, और भव्य आयोजन का अहसास कराया। महोत्सव का वातावरण अब भक्तिमय, उल्लासपूर्ण और एक नई ऊर्जा से भरपूर था, जिसमें हर कोने में भक्ति की तरंगें गूंज रही थीं। श्रद्धालु और भक्तगण एक साथ मिलकर इस महोत्सव का आनंद ले रहे थे, जो भक्ति, शांति और समर्पण का सजीव उदाहरण बन चुका था।

भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री अनुराग शर्मा ने भी अपने संगीत से माहौल को और भी शानदार बनाया। उनका गायन और संगीत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के प्रति लोगों की श्रद्धा और प्रेम को और गहरा कर गया। भोरमदेव महोत्सव में बैगा नृत्य, फाग गीत, छत्तीसगढ़ी लोककला के साथ स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति भी दी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम भी देखने को मिला। महोत्सव में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जो युवाओं की कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की विविधता से परिचित कराया। इस मौके पर प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला से मंच को सजा दिया। श्रीमती बसंताबाई और साथी ने बैगा नृत्य, सुश्री गितिका बांसुरीली ने बांसुरी वादन, सुश्री ईशिका गिरी और रितीलाल ने कत्थक नृत्य, श्रीमती गोपा शान्याल ने संगीत गायन, श्री प्रभंजन चतुर्वेदी ने भजन गायन, श्रीमती संगीता चौबे ने भरत नाट्यम, और श्री प्रमोद सेन और उनके साथी ने छत्तीसगढ़ लोक कला मंच गहना गाठी की शानदार प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक नृत्य और संगीत का अद्भुत अनुभव हुआ।

महोत्सव के इस पहले दिन का आयोजन केवल एक मनोरंजन का अवसर नहीं था, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने और आने वाली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी साबित हुआ। भोरमदेव महोत्सव का यह अद्भुत आयोजन न केवल भक्तिरस में डूबे हुए था, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का भी महत्वपूर्ण कदम था। यह आयोजन हर वर्ष एक नई ऊर्जा और उमंग लेकर आता है, और आने वाले दिनों में भी इस महोत्सव की महिमा और लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है। भोरमदेव महोत्सव ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के उत्सव के रूप में उभरा। उद्घाटन के पहले दिन प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ ने आयोजन में भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर एक उत्सवमय और भक्तिमय वातावरण बन गया। मंदिर परिसर में भक्ति की यह अलौकिक लहर इस महोत्सव की प्रमुख विशेषता बन गई।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement