Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा पांडातराई - पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या — पुलिस की तत्परत : पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या — पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 832

पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या — पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 02 जून 2025 को थाना पांडातराई अंतर्गत ग्राम महली (बैगापारा) में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर ग्राम बगबुड़ा (महली) निवासी रामगुलाल मेरावी, पिता स्वर्गीय अमरसिंह मेरावी, उम्र लगभग 40 वर्ष का शव उसके घर के कमरे में चित अवस्था में पाया गया। मृतक के गले में धारदार हथियार से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान थे। घटनास्थल पर मृतक के घर के आंगन में खून से सना एक टंगिया भी बरामद हुआ, जिससे घटना की गंभीरता और निर्ममता उजागर हुई।

पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास सघन पूछताछ की गई, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम डेहरी पथरा निवासी गणपत धुर्वे एवं उनकी पत्नी नागिन धुर्वे भी मौके पर मौजूद थे, जो स्वयं भी हमले में घायल हुए थे। दोनों को थाने तलब कर पूछताछ की गई, जिनसे यह तथ्य सामने आया कि मृतक की हत्या उसी के पुत्र लवकेश कुमार मेरावी उर्फ गजरू, उम्र 19 वर्ष, द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि लवकेश ने अपने पिता पर तीर व टंगिया से जानलेवा हमला कर हत्या की तथा उनके साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई।

इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को मौके से बरामद करवाया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ईवा श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पांडातराई आशीष कंसारी एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंभीर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की गहन जांच जारी है। इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई संवेदनशीलता, सजगता और सतर्कता उल्लेखनीय रही, जिसके फलस्वरूप गंभीर अपराध का समय रहते खुलासा हो सका।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement