Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -निःशुल्क यात्रा और सुविधाजनक व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को मिला : अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला दर्शन कर पिपरिया के श्री गेंदलाल केशरी के जीवन का बना अविस्मरणीय क्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 278

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला दर्शन कर पिपरिया के श्री गेंदलाल केशरी के जीवन का बना अविस्मरणीय क्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से वर्षों बाद भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूरा हुआ जीवन का संकल्प

निःशुल्क यात्रा और सुविधाजनक व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को मिला अद्भुत अनुभव

कवर्धा, 27 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की धरती पर भगवान श्रीराम के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा हमेशा से रही है। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर के दर्शन करना यहाँ के श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता और संकल्प से शुरू हुई प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया है। निःशुल्क यात्रा, सुविधाजनक व्यवस्थाओं और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभवों के साथ यह योजना प्रदेशवासियों के जीवन में भक्ति और विश्वास का नया अध्याय लिख रही है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के हजारों नागरिकों को प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के दर्शन करने का लाभ मिल चुका है। इसके तहत कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया निवासी श्री गेंदालाल केशरी को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला, जो उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया।

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत पिपरिया निवासी श्री गेंदलाल केशरी बताते हैं कि वर्षों पहले जब मैं अयोध्या गया था, तब मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था। उसके बाद पता चला कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उस समय मन में यही इच्छा हुई थी कि जीवन में एक बार फिर भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन अवश्य करूँ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेरी यह इच्छा पूरी कर दी। निःशुल्क यात्रा, भोजन और सभी सुविधाओं के साथ यह अनुभव मेरे जीवन का सबसे पवित्र और यादगार क्षण बन गया। गेंदलाल जी जैसे हजारों श्रद्धालु आज इस योजना के माध्यम से प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन कर रहे हैं और अपने भीतर नई ऊर्जा व आस्था का संचार महसूस कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा का गहरा भाव हमेशा से रहा है। वर्षों से प्रदेश के श्रद्धालुओं के मन में अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने का सपना संजोया हुआ था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस भाव को समझते हुए ’रामलला दर्शन योजना’ की शुरुआत की, ताकि हर व्यक्ति को बिना किसी आर्थिक बोझ के, निःशुल्क भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके। योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और आरामदायक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इन सभी व्यवस्थाओं ने इस यात्रा को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया है।

धार्मिक पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

रामलला दर्शन योजना न केवल श्रद्धालुओं के धार्मिक विश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊर्जा दे रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल धार्मिक स्थलों के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूती मिली है।

श्रद्धा से विकास तक, छत्तीसगढ़ सरकार का विजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह प्रयास ’धार्मिक पर्यटन’ को बढ़ावा देने और प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त कदम है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हर प्रकार की सुविधा मिले और वे अपनी यात्रा को सुखद और यादगार बना सकें। योजना का प्रभाव केवल धार्मिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने प्रदेश में सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को नई मजबूती दी है। यह पहल छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक बन रही है। कबीरधाम जिले के सैकड़ों श्रद्धालुओं की तरह, अब प्रदेश के अन्य जिलों के श्रद्धालु भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement