Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम पुलिस को नए वाहन — पुलिस

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 189

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम पुलिस को नए वाहन — पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी के विशेष प्रयासों से पूरे प्रदेश की पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से नए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कबीरधाम जिले की पुलिस को 12 नई बोलेरो गाड़ियाँ और 5 नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें प्राप्त हुई हैं। इन वाहनों को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में उपयोग हेतु आबंटित किया।

इन नए वाहनों के मिलने से थाना एवं चौकियों के कार्य में अभूतपूर्व तेजी आएगी। गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी करने, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और ग्रामीण अंचलों तक पुलिस की तत्काल पहुँच बनाने में यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य जनता की सुरक्षा और सेवा है। नए वाहनों के मिलने से जिले की कानून-व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति और सशक्त होगी। यह पहल जनता के विश्वास और संवाद को और मजबूत करेगी। रवाना करने के उपरांत सभी गाड़ियों का शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक और एमटीओ भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी वाहनों का निरीक्षण किया, जिसके बाद इन्हें तुरंत संबंधित थाना और चौकियों के लिए रवाना कर दिया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement