Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़-गौ सेवा के प्रति जागरूकता और संकल्प का यह ऐतिहासिक कदम - : ‘‘गौ सेवा संकल्प महाअभियान’’ के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 120

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

‘‘गौ सेवा संकल्प महाअभियान’’ के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

गौ सेवा के प्रति जागरूकता और संकल्प का यह ऐतिहासिक कदम - उपमुख्यमंत्री श्री साव

यह अभियान प्रदेश सहित देश के लिए बनेगा मॉडल: विधायक श्री मोहले

मुंगेली, 08 अगस्त 2025// सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने गौ मित्र बनने हेतु फॉर्म भरा और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इस अभियान को अपने जीवन का ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा हुआ कार्य है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी भावनाओं को जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी लोगों को इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

विधायक श्री मोहले ने ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की ऐतिहासिक शुरुआत के लिए जिला प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी लोगों को गाय पालन करने के लिए संकल्प लेने कहा। उन्होंने कहा कि गौ माता की पूजा में सभी देवी-देवताओं की पूजा शामिल होती है। हमारा यह गौ सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए मॉडल बने ऐसा हमें प्रयास करना है। उन्होंने आम जनों को गौ माता की सेवा करने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गौ सेवा बहुत ही पुण्य का काम है। हम सभी को गौ सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। गौ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से घूमंतु पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी।

कलेक्टर ने कहा कि गौ सेवा संकल्प अभियान हम सब का अभियान है, छोटी-छोटी पहल से शुरुआत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अभियान की सफलता के लिए आप सब लोग मिलकर प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गौ सेवा पवित्र कार्य के साथ ही सुकून का कार्य है, उन्होंने गायों के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए गायों की सेवा, संरक्षण करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव करके बड़े अभियान का रूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में गौ सेवा समिति का गठन किया जा रहा है, ये समितियां घुमंतू पशुओं के प्रबंधन का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पशुओं का शत प्रतिशत ईयर टैगिंग किया जाएगा, ताकि पशु मालिकों की आसानी से पहचान हो सके। रात में पशु दिखाई दे, इसके लिए पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने पर जोर दिया जा रहा है।

गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजन बनाई गई है। घुमंतू पशुओं की समस्या के समाधान के प्रयास के रूप में को काऊ कैचर, पशु हेल्पलाइन कंट्रोल रूम, गौ आधारित आजीविका और उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। पशुपालन में व्यापक रोजगार के अवसर का सृजन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बिना चरवाहे के छोड़े जाने पर प्रतिबंध जैसे प्रयास हो रहे है। अभी तक 700 से अधिक गौ मित्र बनाया जा चुका है और 01 लाख से अधिक गौ मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में गौ माता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोड़ने, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान चोरी एवं अपराध की घटनाओं पर समुचित रोक लगाने जिले को सूडा अंतर्गत 64 सीसीटीवी कैमरे प्रदान करने के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

क्रमांक//08-40// सुजीत कुमार सिंह//फोटो 06 से 13

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement