: सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के प्रबंध संचालक गौरीशंकर शर्मा हटाए गए,उत्तर कुमार कौशिक होंगे नए एमडी।
राज्य शासन के सहकारिता विभाग के अंतर्गत आज जारी आदेश में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी गौरीशंकर शर्मा का स्थानांतरण कर सहायक पंजीयक श्री उत्तर कुमार कौशिक को कारखाना के एमडी पद पर प्रतिनियुक्त कर बड़ी जिम्म्मेदारी सौंपी गई है।
पिछले कई दिनों से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में प्रबंध संचालक के पद में फेरबदल को लेकर चर्चाएं जोरो पर थी।आज सहकारिता विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में सहायक पंजीयक श्री उत्तर कुमार कौशिक को शक्कर कारखाना पंडरिया के नए एमडी के तौर पर पदस्थ किया गया है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन