: भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पंडरिया श्रमिकों द्वारा चल रहे धरना-प्रदर्शन के 13 वे दिन कबीरधाम कलेक्टर की अध्यक्षता में कारखाना प्रशासन व भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पंडरिया के बीच समझौता के बाद हड़ताल समाप्त किया गया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पंडरिया के श्रमिकों द्वारा 16 अक्टूबर से जारी हड़ताल के 13वें दिन, कबीरधाम जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कारखाना प्रबंधन व भारतीय मजदूर संघ के बीच मे श्रमिक हित में लिखित समझौता हुआ।इस समझौते के बाद भारतीय मजदूर संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।श्रमिकों की मांगें,भले ही थोड़ी देरी से,पूरी हुई। इस हड़ताल में भारतीय किसान संघ ने भी श्रमिकों का समर्थन किया, जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारतीय किसान संघ का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।किसान और मजदूर एक ही सिक्के के दो पहलू माने जाते हैं,और इस संघर्ष में किसान संघ का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन