Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: भारतीय मजदूर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन के 6वें दिवस पर सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया उसके बाद भी कारखाना प्रबंधक सोये नींद से नही जगा।

Admin / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 182

भारतीय मजदूर संघ द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में की जा रही हड़ताल का यह छठा दिन है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई सकारत्मक निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल में बैठे सभी श्रमिक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके विरोध में प्रबंधक को जागरूक करने के लिए सोमवार को सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया है। भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर श्रमिकों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके और हड़ताल समाप्त हो। श्रमिकों के हड़ताल मे जाने से कारखाना का मेंटनेंस कार्य,आफिस कार्य,गन्ना सर्वेक्षण कार्य,शक्कर वितरण कार्य पुरा 100% कार्य प्रभावित है।श्रमिक हित में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 16 अक्टूबर से जारी है। भारतीय मजदूर संघ की ये है मुख्य मांगे 1.नवीन भर्ती बंद की जाए: वर्तमान में कारखाने में की जा रही नई भर्ती को तत्काल प्रभाव से इसके साथ ही, सत्र 2023-24 में की गई नई भर्तियों को निरस्त करने की बात कही गई है ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। 2.ठेका श्रमिकों की वापसी: विगत वर्षों से कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों को सत्र 2024-25 के मैंटनेंस सत्र में तुरंत कार्य पर वापस लाने की मांग की गई है। 3.आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का मासिक वेतन: प्रबंधन और संघ के बीच एक मौखिक समझौते के अनुसार, आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों को जुलाई 2024 से एकमुस्त मासिक वेतन दिए जाने की मांग की गई है। 4.अनुभवी श्रमिकों के वेतन में वृद्धि: प्रबंधन और संघ के बीच पहले हुए समझौते के तहत, 12वीं पास को 5 साल, 10वीं पास को 7 साल, 8वीं पास को 9 साल और 5वीं पास को 10 साल के अनुभव के आधार पर कुशल दर में वृद्धि की जानी चाहिए। इस समझौते के अनुरूप वेतन वृद्धि की मांग की गई है। 5.योग्यता व अनुभव के आधार पर कुशल दर में कार्यरत् श्रमिकों का उच्चकुशल और एकमुस्त वेतन वृद्धि किया जावे। 6. एकमुस्त मासिक वेतनधारी कर्मचारियों का वेतन संविदा कर्मचारियों से 500 रूपये कम में दिये जाने का आश्वासन दिया गया था अतः संविदा कर्मचारियों के वर्तमान मासिक वेतन दर अनुसार लागू किया जावें। 7.मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्यरत् समस्त श्रमिकों से कार्य लिया जावें कुछ ठेका श्रमिक सिर्फ पंचिंग करते है जिनका पूर्ण पेमेंट बनता है जिसका भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा कराया जाता है अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ के समस्त श्रमिक अपना पंचिंग करके अपने कार्यस्थल पर बैठे रहेंगे। 8.पेराई सत्र 2022-23 में ठेका श्रमिकों द्वारा किये गये ओव्हर टाईम का भुगतान शीघ्र किया जावें। 9.दिवाली बोनस की राशि को बढ़ाकर 30,000 रूपये सुनिश्चित किया जायें। 10.क्षेत्रसहायकों का वाहन भत्ता बढ़ाया जायें। 11.कारखाना में कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावें एवं ठेका प्रथा को समाप्त किया जावें। 12. सत्र 2023-24 में जिस दिनांक को श्रमिक कार्य पर वापस आये थे उसी दिनांक से मेंटनेंस सत्र 2024-25 में जो कर्मचारी पंचिंग किया है उसी दिनांक से उक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जावे। 13.शुगर वितरण कार्य में गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लिया जावे। 14.समस्त कर्मचारियों श्रमिकों को प्रत्येक माह का वेतन 10 तारीख से पूर्व भुगतान किया जावें। 15.भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पण्डरिया को कारखाना परिसर में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराया जायें इन सभी 15 सुत्रीय मांगों को लेकर 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement