कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बाबा भोरमदेव मंदिर में कीपूजा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बाबा भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, May 25, 2025 / Post views : 272
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बाबा भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
कवर्धा, 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज छतीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और जन आस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक विधि-विधान से भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प एवं धूप-दीप अर्पित किए।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बाबा भोरमदेव मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां की पावन ऊर्जा जनमानस को आध्यात्मिक बल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिला समृद्ध हो, यहां के लोग खुशहाल रहें और प्रदेश लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू,, प्रतिनिधि श्री लोकचंद साहू, श्री विजय पटेल, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेेशीराम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री नितेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, प्रबंध संचालक पर्यटन विभाग श्री विवेक आचार्य वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, पुरातत्व विभाग के सदस्य श्री आदित्य श्रीवासतव सहित बोड़ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका कवर्धा के पार्षदगण, जिला-जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन